प्रॉडक्ट के दाम बढ़ाएगी HUL

नवभारतटाइम्स.कॉम

हिंदुस्तान यूनिलीवर (एचयूएल) अपने उत्पादों के दाम बढ़ाने जा रही है। कच्चे माल और पैकेजिंग की लागत बढ़ने से कंपनी ने यह फैसला लिया है। एचयूएल के सीईओ और एमडी प्रिया नायर ने बताया कि कीमतों में सोच-समझकर धीरे-धीरे इजाफा किया जाएगा। होम केयर सेगमेंट पर सबसे ज्यादा असर पड़ेगा।

hul products to become expensive company decides due to rising raw material and packaging costs

पीटीआई, नई दिल्ली : एफएमसीजी कंपनी हिंदुस्तान यूनिलीवर (HUL) अपने उत्पादों की कीमतों में बढ़ोतरी करने जा रही है। कंपनी की सीईओ और एमडी प्रिया नायर ने गुरुवार को बताया कि कच्चे माल और पैकेजिंग की बढ़ती लागत को मैनेज करने के लिए यह फैसला लिया गया है। नायर ने कहा, हम कीमतों में सोच-समझकर धीरे-धीरे इजाफा करेंगे। कंपनी के सीएफओ निरंजन गुप्ता ने बताया कि लागत में करीब 8 से 10 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। इसके मुकाबले HUL ने केवल 3 से 5 फीसदी की ही कीमत बढ़ाई है। किन चीजों के दाम बढ़ सकते हैं? इस पर गुप्ता ने कहा कि होम केयर सेगमेंट पर सबसे ज्यादा असर पड़ा है। इसके बाद पर्सनल केयर और ब्यूटी प्रोडक्ट्स का नंबर आता है।