श्रमिक दिवस पर ज़िले की नाकेबंदी, ड्रोन से होगी निगरानी

नवभारतटाइम्स.कॉम

श्रमिक दिवस पर नोएडा में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। पुलिस और प्रशासन पूरी तरह अलर्ट हैं। ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों से निगरानी रखी जा रही है। जिले को कई जोन और सेक्टर में बांटा गया है। अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात किया गया है। इसका उद्देश्य आम जनता में सुरक्षा का विश्वास बनाए रखना है।

tight security in noida on labor day drone surveillance section 163 implemented

n NBT न्यूज,नोएडा'

आज अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस है। श्रमिक संगठनों के धरना-प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस-प्रशासन अलर्ट मोड पर है। श्रमिक आंदोलन के 13 अप्रैल को हिंसक हो जाने के चलते पुलिस ज्यादा सावधानी बरत रही है। 30 अप्रैल से लेकर 8 मई तक धारा 163 भी लागू की गई है। जिले को 11 जोन और 49 सेक्टर में बांटकर पुलिस की तैनाती की गई है। कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने बताया कि मजदूर दिवस पर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए अन्य जिलों से भी पुलिस बल बुलाया गया है। इनमें 6 एसपी, 14 अपर पुलिस अधीक्षक, 30 सीओ (डीएसपी), 65 निरीक्षक, 400 उपनिरीक्षक, 150 महिला उपनिरीक्षक, 900 हेड कॉन्स्टेबल और 200 महिला पुलिसकर्मी शामिल हैं। इसके अलावा 10 कंपनी पीएसी भी तैनात की गई है। कमिश्नरेट स्तर पर 2 डीसीपी, 3 अडिशनल डीसीपी और चार एसीपी समेत अन्य अधिकारी भी ड्यूटी पर लगाए हैं। पुलिस बल को औद्योगिक इकाइयों, बहुराष्ट्रीय कंपनियों, लघु उद्योग क्षेत्रों, प्रमुख चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर तैनात किया गया है। निगरानी के लिए करीब 50 से अधिक जगह ड्रोन कैमरों का उपयोग किया जा रहा है, प्रमुख जगहों पर सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं। कंट्रोल रूम से एक अधिकारी पूरे हालात पर नजर रख रहा है। पुलिस का कहना है कि इन व्यवस्थाओं का उद्देश्य आमजन में सुरक्षा का विश्वास बनाए रखना है। 8 देखें पेज 2