पुराने मीटर को प्रीपेड मीटर बदलने पर रोक

नवभारतटाइम्स.कॉम

नोएडा में बिजली निगम ने पुराने मीटरों को स्मार्ट मीटर में बदलने का काम फिलहाल रोक दिया है। यह फैसला स्मार्ट मीटर की समस्याओं के समाधान के लिए गठित समिति की रिपोर्ट आने तक लागू रहेगा। अब 200 रुपये निगेटिव बैलेंस होने पर भी घरेलू उपभोक्ताओं के कनेक्शन नहीं काटे जाएंगे।

big decision by electricity department ban on replacing old meters with prepaid meters know the new rules

n NBT रिपोर्ट, नोएडा : जिले में बिजली निगम ने पुराने मीटर को स्मार्ट मीटर में बदलने पर रोक लगा दी है। इसके साथ ही अब 200 रुपये निगेटिव बैलेंस पर कनेक्शन नहीं काटा जाएगा। बिजली निगम की ओर से पुराने मीटर को स्मार्ट मीटर में बदलने पर रोक लगा दी गई है। यह व्यवस्था स्मार्ट मीटर की समस्या के समाधान के लिए गठित तकनीकी समिति की रिपोर्ट आने तक लागू रहेगी। इसके साथ ही एक किलोवाट से अधिक और दो किलोवाट तक के घरेलू उपभोक्ताओं को 200 रुपये निगेटिव बैलेंस या तीन दिन की अतिरिक्त अवधि तक कनेक्शन नहीं काटा जाएगा। मुख्य अभियंता एसके जैन ने बताया कि उपभोक्ताओं की ओर से समय पर रिचार्ज करने पर बिजली बिल की दरों में 2 प्रतिशत की विशेष छूट मिलेगी। बैलेंस निगेटिव होने की स्थिति में एक किलोवाट के घरेलू उपभोक्ताओं को 30 दिन का अतिरिक्त समय मिलेगा। अगर बैलेंस निगेटिव में है और किसी कारणवश कनेक्शन काटा गया है तो रिचार्ज करने के 2 घंटे के भीतर बिजली आपूर्ति बहाल होगी। जिले में इस समय 40 हजार से ज्यादा स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाए जा चुके हैं। स्मार्ट मीटर लगाने के बाद उसके कॉन्फिगर न होने की समस्या के सवाल पर मुख्य अभियंता ने बताया कि बताया कि अब जो भी मीटर लगाए जाएंगे, वे पहले से कॉन्फिगर होंगे। उन्होंने बताया कि प्रीपेड स्मार्ट मीटर में बदलाव के समय उपभोक्ताओं की पहले से जमा सुरक्षा धनराशि को या तो बकाए में समायोजित किया जाएगा