शहर में बढ़ते ट्रैफिक दबाव को कम करने के लिए डीसीपी ट्रैफिक प्रतीक गहलौत ने ब्रिस्टल चौक का निरीक्षण किया। उन्होंने सिकंदरपुर गांव के लोगों से मुलाकात कर ट्रैफिक व्यवस्था पर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। ट्रैफिक इंस्पेक्टर और जोनल ऑफिसर भी इस दौरान मौजूद रहे।
n NBT रिपोर्ट, गुड़गांव
शहर में बढ़ते ट्रैफिक दवाब को कम करने के उद्देश्य से डीसीपी ट्रैफिक प्रतीक गहलौत ने गुरुवार को ब्रिस्टल चौक का निरीक्षण किया। इसके बाद वह गांव सिकंदरपुर के लोगों के साथ बैठक कर ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर बातचीत की। इस दौरान डीसीपी ने ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान ट्रैफिक इंस्पेक्टर और जोनल ऑफिसर भी मौजूद रहे।