बुआ और नाबालिग भतीजीसे छेड़छाड़ का लगा आरोप

नवभारतटाइम्स.कॉम

गाजियाबाद के नूरनगर सिहानी में एक युवती और उसकी 12 साल की भतीजी के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़ और अश्लील हरकत का मामला सामने आया है। मोहल्ले के हन्नी त्यागी ने 15-20 लड़कों के साथ घर में घुसकर घटना को अंजाम दिया। आरोपियों ने युवती और भतीजी के साथ अभद्रता की। विरोध करने पर आरोपियों ने धमकी भी दी।

ghaziabad aunt and minor niece molested after breaking into house attacked with knife pistol

n NBT रिपोर्ट, गाजियाबाद : नंदग्राम क्षेत्र के नूरनगर सिहानी में रहने वाली एक युवती और उनकी 12 साल की भतीजी के साथ घर में घुसकर कुछ युवकों ने हमलावर होकर छेड़छाड़ और अश्लील हरकत की।

शिकायत में युवती ने बताया कि 28 अप्रैल की दोपहर करीब 3 बजे वह घर पर अपनी 12 साल की भतीजी को पढ़ा रही थीं। इसी दौरान घर का दरवाजा किसी ने बाहर से बजाया। आवाज सुनकर वह भतीजी के साथ गेट पर पहुंची और गेट खोला तो मोहल्ले में रहने वाला हन्नी त्यागी 15-20 लड़कों को लेकर उनके घर में घुस आया। उनके हाथ में चाकू व पिस्टल थी। आरोपियों ने उनके व उनकी 12 साल की भतीजी के साथ छेड़छाड़ की। शोर सुनकर उनकी भाभी आईं तो सभी ने मिलकर आरोपियों की किसी तरह धकेलकर घर से बाहर निकाला। इसके बाद आरोपियों ने कपड़े उतारकर अश्लील इशारे किए। जाते हुए हन्नी त्यागी ने धमकी दी कि अगर पुलिस से शिकायत की तो वह उसके भाइयों की हत्या कर देगा। घटना की रिकॉर्डिंग उनके पास है। युवती का कहना है कि आरोपी पहले भी उनके साथ रास्ते में अभद्रता कर चुका है। विरोध पर उसने उनके भाई के साथ मारपीट की थी और ऑटो में भी तोड़फोड़ की थी। एसीपी ने कहा कि 28 अप्रैल को केस दर्ज किया गया है।