घर से लाखों की जूलरी चोरी

नवभारतटाइम्स.कॉम

गाजियाबाद के नंदग्राम में एक घर में चोरों ने धावा बोला। सुबह करीब साढ़े तीन बजे तीन-चार बदमाश घर में घुस गए। उन्होंने अलमारी से आर्टिफिशल और चांदी की जूलरी चुरा ली। महिला ने उन्हें रोकने की कोशिश की लेकिन चोर सामान लेकर फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

घर से लाखों की जूलरी चोरी

n NBT रिपोर्ट, गाजियाबाद : नंदग्राम क्षेत्र के घूकना सुभाषनगर में चोरों ने एक घर में घुसकर आर्टिफिशल व चांदी की जूलरी चोरी कर ली। घटना 29 अप्रैल की सुबह करीब साढ़े 3 बजे की है। शिकायत में मुन्नी देवी ने बताया कि 29 अप्रैल की सुबह करीब साढ़े 3 बजे वह घर की छत पर पूजा पाठ कर रही थीं। इस दौरान नीचे से कुछ खटपट की आवाज आई। उन्होंने नीचे देखा तो तीन-चार बदमाश घर में घुसकर सामान चोरी कर ले जा रहे थे। उन्होंने रोकने का प्रयास किया लेकिन बदमाश सामान लेकर भाग गए। अलमारी व कमरे देखने पर पता चला कि चोर आर्टिफिशल जूलरी और चांदी की जूलरी ले गए।