n NBT रिपोर्ट, गाजियाबाद : नगर कोतवाली क्षेत्र में लालकुआं बीकानेर कट के पास ट्रक की टक्कर लगने से बाइक सवार की मौत हो गई। हादसा 27 अप्रैल को हुआ। मामले में महरौली निवासी अंजू की शिकायत पर 30 अप्रैल को केस दर्ज किया गया है। अंजू ने बताया कि 27 अप्रैल को पति मोनू हापुड़ से घर जाते समय बीकानेर कट के पास लालकुआं फ्लाइओवर पर ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में पति की मौके पर मौत हो गई और बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। एसीपी कोतवाली उपासना पांडेय का कहना है कि शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है।





