रनवे पर आया बंदर, 132 यात्री बाल-बाल बचे

नवभारतटाइम्स.कॉम

लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट पर एक बड़ा हादसा टल गया। इंडिगो की फ्लाइट रनवे पर थी तभी एक बंदर सामने आ गया। पायलट ने तुरंत ब्रेक लगाकर विमान रोका। विमान में 132 यात्री सवार थे। सभी सुरक्षित रहे। नागरिक उड्डयन विभाग ने जांच के आदेश दिए हैं। रनवे को कुछ देर के लिए बंद कर बंदर को पकड़ा गया।

रनवे पर आया बंदर, 132 यात्री बाल-बाल बचे

n NBT रिपोर्ट, लखनऊ : अमौसी एयरपोर्ट पर गुरुवार को एक बड़ा हादसा बच गया। इंडिगो की रायपुर रायपुर फ्लाइट 6ई 1525 सुबह 8:55 बजे टेकऑफ के लिए रनवे पर पहुंच चुकी थी, तभी विमान के आगे बंदर आ गया। पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर विमान को रोक लिया। पहिए की तकनीकी जांच के लिए विमान को एप्रेन पर लाया गया। इंजिनियरों ने विमान की पूरी जांच की। करीब आधा घंटे बाद विमान रवाना किया गया। विमान में 132 लोग सवार थे।

 नागरिक उड्डयन विभाग ने घटना की जांच का आदेश दिया है। इस घटना के बाद एयरपोर्ट प्रशासन ने रन-वे को कुछ समय के लिए बंद कर दिया और बंदर को पकड़ने के लिए अभियान चलाया। लखनऊ एयरपोर्ट पर पहले भी परिसर में बंदरों की मौजूदगी से अव्यवस्था हो चुकी है।