n NBT न्यूज,आरडीसी
कविनगर स्थित रामलीला मैदान में शुक्रवार को श्रमिकों के बच्चों के लिए सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन में कुल 92 जोड़े दांपत्य जीवन की नई शुरुआत करेंगे। उप श्रमायुक्त अनुराग मिश्रा ने बताया कि जिन पंजीकृत श्रमिकों की बेटियों का विवाह इस समारोह में कराया जाएगा, उनके बैंक खातों में सरकार की ओर से 85,000 रुपये की आर्थिक सहायता सीधे ट्रांसफर की जाएगी।समारोह में विभिन्न समुदायों के जोड़ों का विवाह उनकी परंपराओं के अनुसार कराया जाएगा। इस सामूहिक विवाह कार्यक्रम में गाजियाबाद, गौतम बुद्ध नगर और हापुड़ जनपद के श्रमिकों के बच्चों की शादियां कराई जाएंगी।





