n NBT न्यूज, नूंह: पुन्हाना खंड के सटकपुरी गांव स्थित मीट फैक्ट्री में गुरुवार को अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि ऊंची लपटें और काला धुआं दूर-दूर तक दिखाई दे रहा था। कर्मचारी अपनी जान बचाकर बाहर निकल आए। सूचना मिलते ही दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया।
पिनगवां पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। आग फैक्ट्री में रखे पैकिंग कार्टूनों में लगी बताई जा रही है, हालांकि आग लगने के असली कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। पिनगवां थाना प्रभारी राजेश कुमार ने कहा कि आग की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। दमकल विभाग के सहयोग से आग पर काबू पा लिया गया।





