बिना अनुमति के चल रहे आरएमसी प्लांट, लोग परेशानी

नवभारतटाइम्स.कॉम

ग्रेनो वेस्ट के सेक्टर एक में बिना अनुमति के आरएमसी प्लांट चल रहे हैं। लोग धूल से परेशान हैं। पहले भी कई प्लांट बंद कराए गए थे। इसके बावजूद नियमों का उल्लंघन हो रहा है। हाईराइज सोसायटियों के पास चल रहे इन प्लांटों से निवासी धूल की चादर में रहने को मजबूर हैं।

rmc plants operating without permission cause dust havoc in greater noida west making life difficult for residents

n NBT न्यूज, ग्रेनो वेस्ट : सेक्टर एक एरिया में बिना परमिशन के आरएमसी प्लांट का संचालन किया जा रहा है। आलम ये है कि पिछले दिनों लोगों की शिकायत के बाद ग्रेनो प्राधिकरण और उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने कई आरएमसी प्लांट को बंद कराया था। इसके बाद भी आरएमसी प्लांट का संचालन करके एनजीटी और प्रदूषण के नियमों की अनदेखी की जा रही है।

निवासी राजेश शुक्ला ने बताया कि हाईराइज सोसायटियों के समीप ही प्रआरएमसी प्लांट का संचालन किया जा रहा है। जिससे आसपास की सोसायटियों के लोग हर समय धूल की चादर के बीच रहने को मजबूर है।