n NBT न्यूज, लोनी : लोनी बॉर्डर थाना एरिया में दोस्त से मिलने आए दो बाइक सवार सड़क हादसे में घायल हो गए। दोनों को गंभीर हालत में दिल्ली के जीटीबी अस्पताल रैफर किया गया। जानकारी के मुताबिक, बुलंदशहर के औरंगाबाद में रहने वाले कृष्णा और अनुज बुधवार को लोनी की सेवा धाम कॉलोनी निवासी दोस्त संदीप के घर आए थे। देर रात घर लौटते समय दोनों जब सेवाधाम स्थित कृष्णा चौक पर पहुंचे तो आगे चल रहे ट्रक चालक ने अचानक ब्रेक लगा दी। इससे बाइक ट्रक से टकरा गई। हादसे में दोनों हो गए। कार्यवाहक एसीपी अंकुर विहार सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि मामले में शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।





