n NBT रिपोर्ट, गाजियाबाद
मधुबन बापूधाम क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने ससुरालियों पर उत्पीड़न करने और पति पर जबरन गर्भपात कराने की कोशिश का आरोप लगाया है।
शिकायत में महिला ने बताया कि शादी से पहले वह 4 साल से जय सिंह से रिलेशनशिप में थी। उस दौरान वह गर्भवती हो गईं। 19 जनवरी 2026 को उनकी शादी हो गई। आरोप है कि शादी के बाद पति उनके साथ उत्पीड़न करने लगा और उनकी अश्लील विडियो व फोटो दिखाकर जबरन गर्भपात कराने की कोशिश करने लगा। इतना ही नहीं उसने उनकी अश्लील विडियो व फोटो अपने भाई को दे दी। इसके बाद वह भी उनके साथ छेड़छाड़ करने लगा। उन्होंने परिवार में बुआ व ससुर से शिकायत की तो उन्होंने उनके साथ गाली-गलौज कर मारपीट की। उन्होंने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। मामले में परिवार की इज्जत के चलते वह वहीं रहीं। इसके बाद उन्हें दूसरी जगह रखा गया। आरोप है कि पति ने वहां भी उनके साथ उत्पीड़न शुरू कर दिया। गर्भपात कराने के लिए जबरन शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश की विरोध पर मारपीट की और पेट में लात मारी। इसके बाद उन्होंने पुलिस से शिकायत की।





