Sugarcane Crop Survey Starts Today Important Step For Better Yield
गन्ने की फसल का सर्वेक्षण आज
नवभारतटाइम्स.कॉम•
गन्ने की अच्छी पैदावार सुनिश्चित करने के लिए एक महत्वपूर्ण गन्ना फसल सर्वेक्षण शुरू हो गया है। यह सर्वेक्षण 30 जून तक चलेगा। इस कार्य के लिए चीनी मिल कर्मियों के साथ एक बैठक आयोजित की गई। गन्ना विकास निरीक्षक सुमित कुमार पांडेय ने खेतों की पैमाइश कर रोजाना रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं।
n NBT न्यूज, मोदीनगर : गन्ने की बेहतर पैदावार के लिए 30 जून तक चलने वाला गन्ना फसल सर्वेक्षण कार्य शुक्रवार से शुरू हो गया है। इसी क्रम में गुरुवार को सहकारी गन्ना विकास समिति लिमिटेड के सभागार में चीनी मिल कर्मियों के साथ बैठक का आयोजन किया गया। गन्ना विकास निरीक्षक सुमित कुमार पांडेय ने कहा कि खेतों की पूरी पैमाइश कर रोजाना रिपोर्ट देना होगा।