बस की टक्कर से बाइक सवार शिक्षक की मौत

नवभारतटाइम्स.कॉम

गोसाईंगंज में तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार शिक्षक जनमेजय शाह को कुचल दिया। महराजगंज के पास हुई इस घटना में शिक्षक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, बाराबंकी में ऑटो पलटने से गंगाराम कन्नौजिया की जान गई। एक अन्य हादसे में डीसीएम के नीचे दबकर प्रेमादेवी की मौत हो गई।

बस की टक्कर से बाइक सवार शिक्षक की मौत

n NBT न्यूज, गोसाईंगंज (अयोध्या)

महराजगंज इलाके में तेज रफ्तार निजी बस की टक्कर से बाइक सवार शिक्षक की मौत हो गई। जनमेजय शाह (35) प्राथमिक विद्यालय त्रिलोकपुर में सहायक अध्यापक थे। रोज की तरह गुरुवार को बाइक से विद्यालय जा रहे थे। रास्ते में महराजगंज थाने के पास अंबेडकरनगर की तरफ से आ रही निजी बस ने बाइक में टक्कर मार दी थी। पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर बस चालक की तलाश शुरू कर दी है।

रफ्तार ने छीनी दो युवकों की जिंदगी

बाराबंकीः अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। कोतवाली फतेहपुर क्षेत्र में कुतलपुर के पास बुधवार रात आटो पलट जाने से तीरथपुर के गंगाराम कन्नौजिया (35) की मौत हो गई। वहीं, गुरुवार शाम जैदपुर से हरख जाने वाले बाई पास पर डीसीएम पलट गई। इसके नीचे दबकर सतरिख थाना क्षेत्र निवासी प्रेमादेवी की मौत हो गई। बाइक चला रहे उसका दामाद मोनू घायल हो गया।