n NBT न्यूज, मोदीनगर : मोदीनगर-हापुड़ मार्ग पर गांव भदौला के निकट बुधवार को ट्रक की टक्कर से बाइक सवार मां-बेटे घायल हो गए। मेरठ के गांव भटीपुरा निवासी अनिला अपनी बहन के पास गांव गदाना आई थीं। बुधवार को अनिला का बेटा प्रशांत बाइक से उन्हें लेकर गांव भटीपुरा लौट रहा था। गांव भदौला के निकट पीछे से आ रहे ट्रक ने ओवरटेक करने के चक्कर में बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद बाइक सवार मां-बेटे सड़क पर गिर गए। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे के बाद ट्रक समेत चालक फरार हो गया। मामले में केस दर्ज किया गया है।





