n NBT न्यूज, नूंह
रोजकामेव थाना क्षेत्र में केएमपी एक्सप्रेसवे पर बुधवार को दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक टोलकर्मी सहित दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पहले मामले में उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद के रहने वाले प्रेम शंकर ने बताया कि वह अपने भाई दयावीर के साथ धारूहेड़ा की कंपनी में काम करते थे। 2 दिन पहले दोनों अलीगढ़ में अपने दोस्त की शादी में शामिल होने गए थे। बुधवार को उन्हें ड्यूटी पर जाना था। प्रेम शंकर ने बताया कि उन्होंने केएमपी एक्सप्रेसवे पर एक गाड़ी से लिफ्ट मांगा। करीब 2 किलोमीटर चलने के बाद उन्हें लोकेंद्र भी मिल गया। दोपहर करीब 2 बजे उनकी कार केएमपी एक्सप्रेसवे पर गांव रूपाहेड़ी के पास पहुंची, तो सड़क पर खड़े एक ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में आगे बैठे दयावीर की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं लोकेंद्र की हालत गंभीर है। दूसरे मामले में गांव सालाहेडी के रहने वाले जाबिर ने बताया कि उनका भाई इम्तियाज ने 9 अप्रैल को केएमपी टोल प्लाजा पर नौकरी जॉइन की थी। वह रात के समय ड्यूटी पर जा रहा रहा। उसी समय पलवल की तरफ से आ रहे एक तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी।





