विकास भवन में पानी की किल्लत से लोग परेशान

नवभारतटाइम्स.कॉम

गाजियाबाद के विकास भवन में भीषण गर्मी के बीच पानी की भारी किल्लत है। एकमात्र आरओ सभी की प्यास बुझाने में नाकाम है। दूसरी और तीसरी मंजिल पर पानी की कोई व्यवस्था नहीं है। कर्मचारी और आगंतुक परेशान हैं। मुख्य विकास अधिकारी ने जल्द ही सभी फ्लोर पर आरओ और वाटर कूलर लगाने का आश्वासन दिया है।

vikas bhawan water scarcity employees and visitors suffer in intense heat

n NBT रिपोर्ट, गाजियाबाद

भीषण गर्मी के बीच विकास भवन में पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था न होने से लोगों और कर्मचारियों को परेशानी हो रही है। पूरे भवन में लगा एकमात्र आरओ सभी विभागों और यहां आने वाले सैकड़ों लोगों की जरूरतों को पूरा करने में नाकाफी साबित हो रहा है। विकास भवन में रोजाना सैकड़ों लोग अपने काम से पहुंचते हैं। यहां करीब 35 से अधिक विभाग हैं। इसके बावजूद पानी की समुचित व्यवस्था नहीं है। सबसे खराब स्थिति दूसरी और तीसरी मंजिल पर है, जहां पानी की कोई ठोस व्यवस्था नहीं है। इन मंजिलों पर कार्यरत कर्मचारियों को पानी के लिए नीचे आना पड़ता है। वहीं, अधिक दबाव के कारण भवन में लगा आरओ कई बार बंद हो जाता है। कर्मचारियों का कहना है कि समस्या को कई बार अधिकारियों के संज्ञान में लाया गया, लेकिन अब तक स्थायी समाधान नहीं हुआ। मुरादनगर के रामप्रकाश शर्मा ने बताया कि पेंशन के काम से आए थे, लेकिन पानी की कमी से काफी परेशानी हुई। वहीं सुनीता देवी ने कहा कि आरओ होने के बावजूद ठंडा पानी नहीं मिल रहा। मुख्य विकास अधिकारी अभिनव गोपाल ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में है और जल्द ही सभी फ्लोर पर आरओ और वाटर कूलर लगाए जाएंगे।