Devotees Take A Dip In Saryu On Buddha Purnima Offer Prayers At Ram Mandir
श्रद्धालुओं ने लगाई सरयू में डुबकी
नवभारतटाइम्स.कॉम•
अयोध्या में बुद्ध पूर्णिमा का पर्व धूमधाम से मनाया गया। हजारों श्रद्धालुओं ने पवित्र सरयू नदी में आस्था की डुबकी लगाई। उन्होंने राम मंदिर, हनुमान गढ़ी और कनक भवन में दर्शन पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। सहादतगंज स्थित बीजेपी कार्यालय में भगवान बुद्ध को पुष्पांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर कई प्रमुख नेता मौजूद रहे।
nNBT न्यूज, अयोध्या : बुद्ध पूर्णिमा पर हजारों श्रद्धालुओं ने शुक्रवार को सरयू नदी में डुबकी लगाई और राम मंदिर , हनुमान गढ़ी व कनक भवन में दर्शन पूजन किए। वहीं, सहादतगंज स्थित बीजेपी कार्यालय में भगवान बुद्ध को पुष्पांजलि अर्पित की गई। इस मौके पर महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष राधेश्याम त्यागी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।