n NBT रिपोर्ट, गुड़गांव
सेक्टर-65 थाना पुलिस ने एक महिला की शिकायत पर उनकी बेटी से दुष्कर्म में दो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोप है कि बच्ची देर रात जब शौच के लिए उठी तो युवक ने उसे नशीला पदार्थ सुंघा दिया और झुग्गी में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। एक अन्य युवक पर भी दुष्कर्म का आरोप है। मामले में पुलिस को सूचना देने वाले युवक के साथ मारपीट का आरोप पुलिस पर है। सेक्टर-65 थाना पुलिस को दी शिकायत में बिहार की समस्तीपुर निवासी एक महिला ने बताया कि वह सेक्टर-62 में लेबर कैंप में परिवार सहित रहती हैं। यहां GMDA का काम चल रहा है। 26 अप्रैल की रात उनकी 13 साल की बेटी शौच के लिए बाहर आई। आरोप है पड़ोस में रहने वाले राजा ने अपने साथी के साथ मिलकत किशोरी को नशीला पदार्थ सुंघाया और उसे झुग्गी में ले आए। यहां दोनों ने दुष्कर्म किया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार मामले की जांच की जा रही है, जल्द कार्रवाई होगी।

