सड़क हादसे में स्कूटी सवार युवक की मौत

नवभारतटाइम्स.कॉम

गुड़गांव में दिल्ली-जयपुर हाइवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। झाड़सा चौक फ्लाईओवर के पास एक तेज रफ्तार वाहन ने स्कूटी सवार युवक अमन को पीछे से टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल अमन को अस्पताल ले जाया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

gurugram gym worker dies tragically in road accident on delhi jaipur highway

n NBT रिपोर्ट, गुड़गांव

दिल्ली-जयपुर हाइवे पर गुरुवार को झाड़सा चौक फ्लाईओवर के पास एक वाहन चालक ने स्कूटी सवार को टक्कर मार दी। लोगों ने घायल युवक को एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाकर इसकी सूचना पुलिस को दी। युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मूलरूप से यूपी के आगरा निवासी 23 वर्षीय अमन गांव दौलताबाद में एक जिम में काम करते थे। वह जिम मालिक की स्कूटी से किसी काम से गुरुवार शाम हाइवे की ओर आए थे। झाडसा चौक फ्लाईओवर पर किसी वाहन ने उनकी स्कूटी को पीछे से टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक के भाई अकरम ने बताया कि अमन पांच साल से गुड़गांव में रहता था।