मारपीट कर ली थी युवक की जान, चार आरोपी हुए गिरफ्तार

नवभारतटाइम्स.कॉम

धारूहेड़ा के रामनगर मोहल्ले में युवक पर जानलेवा हमला हुआ। पुलिस ने इस मामले में चार और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इससे पहले भी दो नाबालिग सहित चार आरोपी पकड़े गए थे। यह घटना 21 जनवरी की रात की है। पुलिस ने हत्या के प्रयास सहित कई धाराओं में मामला दर्ज किया है।

dharuhera 4 accused of taking youths life arrested arrests made earlier too

n NBT न्यूज, रेवाड़ी

धारूहेड़ा के मोहल्ला रामनगर में एक युवक पर जानलेवा हमला करने के मामले में थाना धारूहेड़ा पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी पंजाबी मोहल्ला धारूहेड़ा निवासी विकास शर्मा, गांव अलावलपुर निवासी जितेंद्र, गांव महेश्वरी निवासी दिनेश व गौरव चौधरी हैं। इस मामले दो नाबालिग सहित चार आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। जांचकर्ता ने बताया कि मोहल्ला रामनगर धारूहेड़ा निवासी देवेंद्र ने बताया था कि 21 जनवरी की रात वह घर के बाहर अपने दोस्त रोबिन से मिलने आया था। उसी दौरान गौरव चौधरी और दीनू जाट ने उसे फोन करके मिलने की बात कही। उसने इन लोगों को वहां आने को कहा। दोनों दो गाड़ियों और बाइकों पर कई युवकों के साथ आए और उसके साथ मारपीट करने लगे। जिस पर पुलिस ने हत्या के प्रयास सहित कई धाराओं के तहत मामला दर्ज करके मामले में संलिप्त दो नाबालिग सहित चार आरोपियों लक्की व उत्तम को पहले गिरफ्तार कर लिया था। अब चार और आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया है।