n NBT न्यूज, रेवाड़ी : नगर निकाय और पंचायती राज उप-चुनावों के चलते पुलिस ने अवैध रूप से शराब बेचने वाले पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 70 बोतल बीयर और 50 से ज्यादा बोतल देसी शराब बरामद की है। रामपुरा पुलिस ने झुंझुनूं के तेजपाल को गिरफ्तार कर 70 बोतल बीयर बरामद कीं। डहीना चौकी पुलिस टीम ने गांव गोठड़ा टप्पा डहिना निवासी आरोपी पितराम को 13 बोतल देसी शराब सहित काबू किया है। थाना माडल टाउन पुलिस टीम ने कालाका के अंकित को 13 बोतल देसी शराब सहित पकड़ा है। सीआईए रेवाड़ी पुलिस टीम ने बैधवाड़ा के ताराचंद को और भाड़ावास गेट पुलिस टीम ने बास सिताबराय के हिमांशु को पकड़ देसी शराब बरामद की। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

