मज़दूर दिवस पर श्रमिकों ने उठाई अपने हक की आवाज़

नवभारतटाइम्स.कॉम

फरीदाबाद में मजदूर दिवस पर श्रमिकों ने अपने हक की आवाज उठाई। विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों से श्रमिक बीके चौक पर एकत्रित हुए। उन्होंने वेतन बढ़ोतरी, बेहतर कार्य परिस्थितियां और सामाजिक सुरक्षा की मांग की। श्रमिकों ने प्रदर्शन के बाद जुलूस भी निकाला। छायंसा औद्योगिक सेक्टर में भी कंपनियों के बाहर प्रदर्शन हुआ।

workers protest in faridabad on labour day demand for wage hike and better facilities

nNBT रिपोर्ट, फरीदाबाद

मजदूर दिवस पर शुक्रवार को शहर में श्रमिक संगठनों ने प्रदर्शन किया। सुबह से ही विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों से श्रमिक बीके चौक पर एकत्रित हुए और अपनी मांगों को लेकर जोरदार आवाज बुलंद की। प्रदर्शन पूरी तरह शांतिपूर्ण रहा, लेकिन भारी संख्या में श्रमिकों के जुटने से बीके चौके के आसपास यातायात कुछ देर के लिए प्रभावित हुआ। बीके चौक पर आयोजित सभा में श्रमिक नेताओं ने वेतन बढ़ोतरी, बेहतर कार्य परिस्थितियां, सामाजिक सुरक्षा और श्रम कानूनों के सख्त पालन जैसी मांगें उठाईं। वक्ताओं ने कहा कि महंगाई लगातार बढ़ रही है, जबकि मजदूरों की आय में अपेक्षित वृद्धि नहीं हो रही, जिससे उनके सामने आर्थिक संकट गहराता जा रहा है। सीटू के जिला सचिव वीरेंद्र सिंह डंगवाल ने बताया कि सभा के बाद श्रमिकों ने जुलूस भी निकाला। बीके चौक पर ट्रैफिक की रफ्तार धीमी रही। वहीं, छायंसा स्थित औद्योगिक सेक्टर में भी श्रमिकों ने अपनी-अपनी कंपनियों के बाहर प्रदर्शन किया और प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की।