nNBT न्यूज, अयोध्या: विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडे शुक्रवार को अयोध्या पहुंचे। सपा नेता आशीष पांडे की तरफ से आयोजित रक्तदान शिविर का उद् घाटन करते हुए पश्चिम बंगाल चुनाव को लेकर कहा कि नतीजे से पहले सिर्फ संभावनाएं ही जताई जा सकती हैं, लेकिन उन्हें ममता की सरकार बनने की उम्मीद है। त्वरित विकास योजना में भेदभाव का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा विधायकों को 5 करोड़ रुपये मिलते हैं, जबकि विपक्ष के विधायकों को सिर्फ 1 करोड़ दिए जाते हैं। नेता प्रतिपक्ष होने के नाते उन्हें 2.95 करोड़ रुपये मिलते हैं। कहा कि इसे लेकर मुख्यमंत्री को पत्र भी लिख चुके हैं।

