15 जून से आसमान छुएंगे विमान सीट की बेल्ट बांध लें!

नवभारतटाइम्स.कॉम

नोएडा इंटरनैशनल एयरपोर्ट से 15 जून से विमान उड़ान भरेंगे। यात्री 10 मई से टिकट बुक कर सकेंगे। इंडिगो एयरलाइंस पहली उड़ान भरेगी। इसके बाद एयर इंडिया एक्सप्रेस और अकासा एयर भी सेवाएं शुरू करेंगी। शुरुआत में 17 शहरों के लिए कनेक्टिविटी मिलेगी। दिन में उड़ानें संचालित होंगी, जिन्हें मांग के अनुसार बढ़ाया जाएगा।

flights to start from noida international airport from june 15 ticket booking from may 10

n NBT रिपोर्ट, ग्रेटर नोएडा

पश्चिमी उत्तर प्रदेश और एनसीआर के आसमान में अब जल्द ही उम्मीदों के विमान उड़ान भरते नजर आएंगे। नोएडा इंटरनैशनल एयरपोर्ट से कमर्शल फ्लाइट्स के संचालन का इंतजार अब खत्म होने वाला है। 15 जून से इस एयरपोर्ट से विमानों की आवाजाही शुरू हो जाएगी। सबसे खास बात यह है कि मुसाफिरों के लिए 10 मई से टिकटों की बुकिंग शुरू होने की उम्मीद है, जिससे नोएडा एयरपोर्ट देश के एविएशन मैप पर आधिकारिक रूप से सक्रिय हो जाएगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 28 मार्च को किए गए उद्घाटन और नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो (BCAS) से सुरक्षा मंजूरी मिलने के बाद अब संचालन की तारीख मुकम्मल हो गई है। नोएडा एयरपोर्ट से पहली उड़ान इंडिगो एयरलाइंस की होगी। इसके तुरंत बाद एयर इंडिया एक्सप्रेस और अकासा एयर भी अपनी सेवाएं शुरू कर देंगी। शुरुआत में यहां से देश के 17 शहरों के लिए कनेक्टविटी मिलेगी। हालांकि, अभी उड़ानें केवल दिन के समय संचालित की जाएंगी, जिन्हें यात्रियों की मांग के आधार पर धीरे-धीरे बढ़ाया जाएगा।

घरेलू उड़ानों से होगी एयरपोर्ट की शुरुआत

एयरपोर्ट की शुरुआत घरेलू उड़ानों से होगी। अभी केवल दिन में ही फ्लाइटों का संचालन होगा। एयरपोर्ट प्रबंधन की प्लानिंग है कि सबसे पहले इस एयरपोर्ट से इंडिगो की फ्लाइट उड़ेगी। इसके बाद धीरे-धीरे अन्य एयरलाइंस अपनी सेवाएं देंगी। यात्रियों की डिमांड के अनुसार, धीरे-धीरे शहरों की संख्या बढ़ाई जाएगी ताकि उन्हें सुगमता से फ्लाइट सेवा मिल सके।