'स्टेडियम जल्द पूरा करवा खिलाड़ियों के लिए खोलें'

नवभारतटाइम्स.कॉम

बाराबंकी के डीएम ईशान प्रताप सिंह ने केडी सिंह बाबू स्टेडियम को इसी माह खिलाड़ियों के लिए खोलने का आदेश दिया है। उन्होंने रामसनेहीघाट के गोआश्रय स्थल का भी निरीक्षण किया। निर्माणाधीन वृहद गौ संरक्षण केंद्र को 15 दिन में पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अतिरिक्त, मिट्टी खनन का एक पट्टा रद्द कर दिया गया है।

get the stadium completed soon and open it for players dm gives instructions

nNBT न्यूज़, बाराबंकीः डीएम ईशान प्रताप सिंह ने शुक्रवार को निर्माण कार्यों के चलते लंबे समय से खिलाड़ियों के लिए बंद केडी सिंह बाबू स्टेडियम को इसी माह खोलने का आदेश दिया। इसके लिए उन्होंने कार्यदायी संस्था राजकीय निर्माण निगम के प्राॅजेक्ट मैनेजर को संबंधित कार्य हर हाल में इसी महीने पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने रामसनेहीघाट के गोआश्रय स्थल कंधईपुर का भी निरीक्षण किया और एसडीएम अनुराग सिंह को मवेशियों को गुड़ व चना नियमित दिए जाने के निर्देश दिए। साथ ही निर्माणाधीन वृहद गौ संरक्षण केंद्र में अधूरे कार्याें को 15 दिन में पूरा कर हैंडओवर करने के आदेश दिए। इसके बाद डीएम ने बनीकोडर के कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय और मंडी सफदरगंज का दौरा किया।

मिट्टी खनन का पट्टा खारिज: खनन विभाग के अधिकारियों ने नवाबगंज तहसील के पाटमऊ में एक तालाब पर मत्स्य पालन के पट्टे के रहते हुए मिट्टी खनन का पट्टा भी जारी कर दिया। हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच के न्यायमूर्ति शेखर बी. सराफ व न्यायमूर्ति अभदेश कुमार चैधरी ने दो पट्टे निरस्त कर दिए। याचिका पाटमऊ के अंकुर वर्मा ने दायर की थी जिसे गाटा संख्या 103 व 106 पर वर्ष 2024 में मत्स्य पालन के अधिकार प्रदान किए गए थे। आरोप था कि सात जनवरी 2026 को इन दोनों गाटा संख्या को माइन्स मित्र पोर्टल पर मिट्टी खनन के लिए एक कंपनी को पट्टा आवंटित कर दिया गया।