n NBT रिपोर्ट, गाजियाबाद : कविनगर क्षेत्र के महेंद्रा एन्क्लेव में छोटे भाई की शादी समारोह के दौरान पारिवारिक विवाद में बड़े भाई ने पिता, छोटे भाई और बुआ पर पेचकस और लोहे के पाइप से हमला कर दिया।
शिकायत में सतीश वर्मा ने बताया कि उनका बड़ा बेटा आशीष मकान में ग्राउंड फ्लोर पर रहता है और उसका व्यवहार पहले से ही ठीक नहीं रहा है। पहले भी वह परिवार के साथ मारपीट कर चुका है। 28 अप्रैल को उनके छोटे बेटे की शादी थी। घर में मेहमान आए हुए थे और बैंड-बाजे वाले घर के बाहर तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान आशीष ने बैंड वालों के साथ गाली-गलौज करनी शुरू कर दी। उसने जबरन बैंड बंद करा दिया, इससे माहौल बिगड़ गया। जब उन्होंने उसे समझाने की कोशिश की तो वह आगबबूला हो गया और पेचकस से उन पर हमला कर दिया। शोर सुनकर बीच-बचाव करने पहुंचीं उनकी बहन उषा और छोटे बेटे पर भी उसने पेचकस व लोहे के पाइप से हमला कर दिया, जिससे तीनों घायल हो गए।

