nNBT न्यूज, सीतापुर
महमूदाबाद के मीरानगर स्थित फूड फैक्ट्री में गुरुवार देर रात आग लग गई। तेजी से फैली लपटों ने पूरी फैक्ट्री को चपेट में ले लिया। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम छह घंटे की मशक्कत के बाद लपटों पर काबू पा सकी। आग से दो करोड़ से अधिक का नुकसान हुआ है।
महमूदाबाद के मीरानगर में सोहनलाल की फूड फैक्ट्री है। फैक्ट्री में लैय्या और चने से जुड़ा काम होता है। बताया जा रहा है कि काम के बाद सभी कर्मचारी चले गए और सिर्फ चौकीदार रामकुमार गेट पर तैनात था। रात करीब ढाई बजे अचानक आग लग गई। लपटें भड़कने पर चौकीदार को जानकारी हुई और मालिक को फोन किया। फायर ब्रिगेड को सूचना देने के साथ ही सोहनलाल मौके पर पहुंचे। इस बीच सिधौली, बिसवां और महमूदाबाद से दमकल की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। घंटों की मशक्कत के सुबह करीब दस बजे लपटों पर पूरी तरह काबू पाया जा सका। आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।

