नोएडा अथॉरिटी की लापरवाही से मुरझाई पार्कों की ‘रौनक’

नवभारतटाइम्स.कॉम

नोएडा के पार्कों की रौनक फीकी पड़ रही है। अथॉरिटी के हॉर्टिकल्चर विभाग की लापरवाही से पौधों की सिंचाई और सफाई व्यवस्था ठप है। ओपन जिम के उपकरण भी जर्जर हो गए हैं। पार्कों में जमा सूखी पत्तियों से आग लगने का खतरा बढ़ गया है। आरडब्ल्यूए ने तत्काल निरीक्षण और सुधार की मांग की है।

noida parks neglect greenery in danger due to authoritys negligence

-पौधों की देखरेख, सिंचाई, साफ सफाई, मेंटिनेंस पर नहीं दिया जा रहा है ध्यान, प्लस पार्क में खड़े हो रहे हैं टैंकर

-पार्कों में इकट्ठा पत्तियों और ग्रीन वेस्ट से आगजनी का बढ़ रहा है खतरा, आरडब्ल्यूए ने देखरेख करने की मांग की

पौधे सूखे, सफाई व्यव्सथा ठप, ओपन जिम भी जर्जर

बदइंतजामी के साए में सिमटती पार्कों की ‘रौनक’

अम्बरीश त्रिपाठी, नोएडा

नोएडा प्राधिकरण के हॉर्टिकल्चर विभाग की लापरवाही से शहर के पार्कों और हरित क्षेत्रों की हालत बिगड़ती जा रही है। भीषण गर्मी के बीच पार्कों में पौधों की नियमित सिंचाई नहीं हो रही। वहीं सफाई-व्यवस्था भी बेपटरी हो चुकी है, जिससे वहां टहलना खतरे से खाली नहीं है। शहर के पार्कों में ओपन जिम की टूटी मशीनें और वहां पड़ा कूड़ा लोगों को आने से रोक रहा है। क्योंकि मशीनों से लोग चोटिल हो रहे हैं और कूड़े के ढेरों से जहरीले जीवों के निकलने का खतरा बना रहता है। विभिन्न सेक्टरों की आरडब्ल्यूए और एओए ने आरोप लगाया है कि पार्कों की सफाई और रखरखाव पूरी तरह प्रभावित है। सेक्टर-52 के अरावली अपार्टमेंट के आरडब्ल्यूए अध्यक्ष ओपी यादव ने बताया कि कई पार्कों में सूखी पत्तियां और ग्रीन वेस्ट लंबे समय से जमा हैं, जिससे आग लगने का खतरा बना हुआ है। सेक्टर-73 महादेव अपार्टमेंट और सेक्टर-122 के सामुदायिक भवन के पास बने ओपन जिम की टाइल्स उखड़ चुकी हैं। इससे लोग व्यायाम नहीं कर पा रहे और हादसे की आशंका बनी हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि शिकायतों के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। मुख्य मार्गों के डिवाइडर पर लगे पौधों की हालत भी खराब है। सेक्टर-105 के प्लस पार्क में हॉर्टिकल्चर विभाग द्वारा टैंकर और सामान खड़ा करने से हरित क्षेत्र प्रभावित हो रहा है। आरडब्ल्यूए ने प्राधिकरण से तत्काल निरीक्षण कर सिंचाई, सफाई और मरम्मत कराने की मांग की है।

पार्कों की देखरेख के लिए जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। जिसमें शहर के कई ऐसे पार्क हों जो शहर की पहचान बनें हैं। हमारी कोशिश है कि सभी पार्कों की हरियाली और सौंदर्यता बनी रहे। इसके लिए लगातार काम हो रहा है, जो भी कमियां हैं उसे दूर किया जाएगा।

आनंद मोहन, डायरेक्टर हॉर्टिकल्चर, नोएडा प्राधिकरण

----

नोएडा प्राधिकरण की हॉर्टिकल्चर डिपार्टमेंट की कार्यशैली से नोएडा के सेक्टर व सोसायटियों की आरडब्ल्यूए और अपार्टमेंट ओनर्स असोसिएशन में नाराजगी है। मौजूदा समय में किसी भी पार्क की देखरेख नहीं की जा रही है, जबकि इस भीषण गर्मी में पौधों को पानी की सख्त जरूरत है। जिसकी वजह से धूल मिट्टी उड़कर लोगों के घरों में जा रही है। वहीं, पेड़ पौधों की पत्तियां इकठ्ठा होने से आग लगने का खतरा मंडरा रहा है। पार्कों में लगे ओपन जिम की टाइल्स उखड़ीं होने से लोग जिम नहीं कर पा रहे हैं। इसके साथ ही मुख्य मार्गों पर डिवाइडर के बीच लगे पौधों की देखरेख भी नहीं हो रही है। सेक्टर 105 के प्लस पार्क में हॉर्टिकल्चर डिपार्टमेंट ने स्टोर बना रखा है। जिससे एक बड़े हिस्से की पौधों को नुकसान पहुंच रहा है।

पार्कों की बदहाल स्थिति पर आरडब्ल्यूए नाराज, हॉर्टिकल्चर विभाग पर उठे सवाल

शहर के पार्कों की देखरेख को लेकर नोएडा प्राधिकरण के हॉर्टिकल्चर विभाग की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं। विभिन्न सेक्टरों की आरडब्ल्यूए और अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन ने आरोप लगाया है कि भीषण गर्मी के बावजूद पौधों की सिंचाई, सफाई और नियमित मेंटेनेंस पर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया जा रहा। सेक्टर 73 महादेव अपार्टमेंट सोसायटी के एओए अध्यक्ष सतवीर यादव ने बताया कि सेंट्रल पार्क में लगे ओपन जिम की टाइल्स उखड़ चुकी है। पार्कों की सिंचाई और पौधों की देखरेख पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इससे धूल उड़कर लोगों के घरों में जा रही है।निवासियों का कहना है कि पानी के अभाव में पार्कों की मिट्टी सूखकर धूल उड़ रही है, जो आसपास के घरों में पहुंच रही है। सेक्टर 52 अरावली अपार्टमेंट सोसायटी के आरडब्ल्यूए अध्यक्ष ओपी यादव ने बताया कि उनकी सोसायटी के कई पार्कों में सूखी पत्तियां और ग्रीन वेस्ट लंबे समय से जमा हैं, जिससे आगजनी का खतरा बढ़ गया है। आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते सफाई नहीं कराई गई तो बड़ी दुर्घटना हो सकती है।

ओपन जिम उपकरणों की टाइल्स उखड़ी

वहीं, पार्कों में लगे ओपन जिम उपकरणों की टाइल्स उखड़ने की शिकायत भी सामने आई है, जिससे लोग व्यायाम नहीं कर पा रहे हैं। सेक्टर 122 आरडब्ल्यूए अध्यक्ष शिवकुमार तिवारी ने बताया कि सेक्टर के सामुदायिक भवन के बगल में ओपन जिम बना हुआ है। जिसकी टाइल्स उखड़ चुकी है। इसके मेंटिनेंस के लिए कई बार नोएडा प्राधिकरण के सक्षम अधिकारियों से शिकायत कर चुके हैं। लेकिन हॉर्टिकल्चर विभाग ध्यान नहीं दे रहा है। वहीं मुख्य मार्गों के डिवाइडर पर लगे पौधों की देखभाल भी प्रभावित बताई जा रही है। सेक्टर-105 के प्लस पार्क में हॉर्टिकल्चर विभाग द्वारा टैंकर और सामान खड़ा किए जाने से हरित क्षेत्र को नुकसान पहुंचने का आरोप है। आरडब्ल्यूए ने प्राधिकरण से तत्काल निरीक्षण कर नियमित सिंचाई, सफाई और मरम्मत कार्य सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि शहर की हरियाली और सुरक्षा बनी रहे। एक्सप्रेस व्यू अपार्टमेंट पॉकेट बी के अध्यक्ष ओमवीर बंसल ने बताया कि कई बार हॉर्टिकल्चर डिपार्टमेंट में लिखित शिकायत दी गई है। इसके बावजूद स्थिति जस की तस बनी हुई है।