n NBT रिपोर्ट, ट्रांस हिंडन : इंदिरापुरम क्षेत्र इरोज मॉल में तीन दोस्तों पर कुछ लोगों ने लोहे की रॉड से हमला कर दिया। घटना 27 अप्रैल की है। मामले में दिव्यांश सिंह ने दुकान के मालिक और दो अन्य के खिलाफ केस दर्ज कराया है। दिव्यांश सिंह ने शिकायत में बताया कि 27 अप्रैल को वह अपने साथी प्रियांश सिंह और अनुज मलिक के साथ इरोज मॉल में स्थित चिल फिज डिलाइट दुकान से पानी की बोतल खरीद रहे थे। इसी दौरान पानी के पैसों को लेकर दुकानदार से विवाद हो गया। दुकानदार ने अपने दो साथियों के उन पर रॉड से हमला कर दिया।

