n NBT न्यूज, गुड़गांव: स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए पेट्रोलियम व प्राकृतिक गैस नियामक बोर्ड के सचिव अनजन कुमार मिश्रा ने द्वारका एक्सप्रेसवे क्षेत्र का दौरा कर पाइप्ड प्राकृतिक गैस (PNG) विस्तार कार्यों की समीक्षा की। हरियाणा सिटी गैस के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। सचिव ने एमार इम्पीरियल गार्डन्स में निवासियों से बात भी की। एजेंसियों को पारदर्शिता व बेहतर सेवा गुणवत्ता बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि हरियाणा सिटी गैस पंजीकरण के समय उपभोक्ताओं से पूरा कनेक्शन शुल्क नहीं ले सकती और नागरिकों से सतर्क रहने की अपील की।

