सेक्टर चार स्थित मार्केट की दुकानें खाली कराई

नवभारतटाइम्स.कॉम

गुड़गांव में एचएसवीपी ने सेक्टर-चार मार्केट की कब्जाई दुकानों को खाली कराया है। विभाग ने 1987 में किराए पर दी गई पांच दुकानों पर दुकानदारों के कब्जे को हटाया। पुलिस बल की मौजूदगी में कार्रवाई हुई। 10 दिन पहले नोटिस और मुनादी के बाद भी कब्जा नहीं हटने पर यह कदम उठाया गया। सभी कब्जाधारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज होगी।

sector 4 market shops vacated hsvp evicts encroachers fir to be registered

n NBT न्यूज, गुड़गांव

हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण ( HSVP ) ने सेक्टर-4 स्थित मार्केट की दुकानें खाली कराई। एचएसवीपी के सर्वे एसडीओ अजमेर सिंह ने बताया कि सेक्टर-4 चौकी से पुलिस बल भी मौजूद रहा। उन्होंने बताया कि पांच दुकान विभाग की ओर से 1987 में किराए पर दी गई थी। इन दुकानों पर दुकानदारों ने कब्जा कर लिया था। एन्फोर्समेंट टीम ने मौके पर पहुंचकर दुकानों को कब्जा मुक्त कराया। जेई ललित हंस ने बताया कि दुकानों का ताला तोड़कर कब्जा वापस लिया है। सभी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। टीम से संजीव यादव ने बताया दुकानदारों को 10 दिन पहले विभाग की ओर नोटिस दिया गया था। इसके अलावा बार-बार मुनादी भी कराई गई थी। दुकानदारों ने दुकानों से कब्जा नहीं हटाया। ड्यूटी मैजिस्ट्रेट के तौर पर उपमंडल अभियंता अजमेर रहे। कार्रवाई के दौरान जेई आनंद प्रकाश, गुरदीप पटवारी, दयानंद प्रधान, सतपाल हंस, वीरेंद्र, बलविंदर, धर्मेंद्र शर्मा मौजूद रहे।