जीबीएम की वैधता पर सवाल, डिप्टी रजिस्ट्रार ने मांगा 10 दिन में जवाब

नवभारतटाइम्स.कॉम

सेक्टर-75 स्थित गोल्फ सिटी प्लॉट-11 अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन की जनरल बॉडी मीटिंग की वैधता पर सवाल उठे हैं। डिप्टी रजिस्ट्रार फर्म्स, सोसाइटीज एवं चिट्स, गाजियाबाद ने एओए अध्यक्ष व सचिव को नोटिस जारी कर 10 दिन में जवाब मांगा है। निवासियों ने आरोप लगाया है कि बैठक की सूचना पर्याप्त समय पहले नहीं दी गई थी।

validity of gbm questioned deputy registrar seeks reply in 10 days notice issued to aoa president secretary

n NBT न्यूज, नोएडा

सेक्टर-75 स्थित गोल्फ सिटी प्लॉट-11 अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन (AOA) की 26 अप्रैल को हुई जनरल बॉडी मीटिंग (GBM) की वैधता पर सवाल उठे हैं। शिकायत मिलने पर डिप्टी रजिस्ट्रार फर्म्स, सोसाइटीज एवं चिट्स, गाजियाबाद ने एओए अध्यक्ष व सचिव को नोटिस जारी कर 10 दिन के भीतर स्पष्टीकरण मांगा है।

गोल्फ सिटी प्लॉट नंबर 11, सेक्टर 75 में रहने वाली मीनाक्षी गुप्ता, स्नेह शर्मा सहित 100 से अधिक निवासियों ने शिकायत में आरोप लगाया है कि जीबीएम की सूचना 22 अप्रैल को जारी की गई, जबकि बैठक 26 अप्रैल को रखी गई। इसमें 800 से अधिक फ्लैट मालिकों को केवल तीन दिन का नोटिस मिला। मिनट्स में करीब 100 लोगों की उपस्थिति दर्ज है, जबकि शिकायतकर्ताओं का दावा है कि वास्तविक संख्या इससे कम थी। उनका कहना है कि इतने कम प्रतिनिधित्व में लिया गया निर्णय सामूहिक रूप से निवासियों की सहमति नहीं माना जा सकता है। इस जीबीएम में एओए ने CAM चार्ज को बढ़ा दिया था।