स्मार्ट मीटर की गड़बड़ियों पर चढ़ा पारा, उखाड़ फेंके

नवभारतटाइम्स.कॉम

अकोला और मेरठ में उपभोक्ताओं का गुस्सा स्मार्ट मीटरों पर फूटा। बढ़े बिलों से नाराज ग्रामीणों ने मीटर उखाड़कर देवी मंदिर पर प्रदर्शन किया। महिलाओं ने सिर पर मीटर रखकर उपकेंद्र तक मार्च किया। भाकियू (टिकैत) और भाकियू (आजाद) ने स्मार्ट मीटर हटाने और जांच की मांग की। सुप्रीम कोर्ट के आदेश की अनदेखी का आरोप लगाया गया।

स्मार्ट मीटर की गड़बड़ियों पर चढ़ा पारा, उखाड़ फेंके

nNBT न्यूज, आगरा

अकोला कस्बा क्षेत्र में शुक्रवार को स्मार्ट मीटर में गड़बड़ियों के खिलाफ उपभोक्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा। बढ़े बिल आने से नाराज ग्रामीण घरों में लगे मीटर उखाड़कर देवी मंदिर पर जुटे। इसके बाद महिलाएं सिर पर मीटर रखकर मार्च करते हुए उपकेंद्र पहुंची और वहां मीटरों ढेर लगा दिए। इस दौरान भाकियू (टिकैत) की जिलाध्यक्ष लवानिया के नेतृत्व में उपकेंद्र के बाहर धरना-प्रदर्शन करते हुए स्मार्ट मीटर पर रोक लगाने और गड़बड़ियों की जांच की मांग उठाई गई।

मेरठ में भी प्रदर्शन: मीटर प्रीपेड स्मार्ट मीटरों के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए भाकियू (आजाद) के बैनर तले किसानों ने शुक्रवार को ऊर्जा भवन का घेराव किया। प्रदर्शन के दौरान विद्युत विभाग के एमडी को ज्ञापन सौंपते हुए घरों में लगवाए गए स्मार्ट मीटर तत्काल हटवाने की मांग उठाई। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन बालियान ने आरोप लगाया कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश की अनदेखी करते हुए जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं।