12वीं की स्टेट टॉपर दीपिका को किया सम्मानित

नवभारतटाइम्स.कॉम

रेवाड़ी के गांव जाट सायरवास की दीपिका ने 12वीं की परीक्षा में अव्वल आकर क्षेत्र और मेघवाल समाज का नाम रोशन किया है। मेघवाल उत्थान समिति हरियाणा ने दीपिका और उनके पिता को स्मृति चिन्ह, फूल माला और पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया। दीपिका ने 10वीं में भी मेरिट में स्थान बनाया था।

12th state topper deepika grandly honored brought pride to meghwal community by scoring 499 marks

n NBT न्यूज, रेवाड़ी: मेघवाल उत्थान समिति हरियाणा ने गांव जाट सायरवास के अशोक मेघवाल की पुत्री दीपिका को हरियाणा बोर्ड की 12वीं की परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए अव्वल आने पर सम्मानित किया। समिति ने दीपिका और उनके पिता को स्मृति चिन्ह देकर और फूल माला के साथ पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि बेटियों के शिक्षित होने से ही समाज आगे बढ़ेगा। दीपिका ने पूरे क्षेत्र के साथ साथ मेघवाल समाज का नाम रोशन किया है। छात्रा के चाचा संजय मेघवाल ने बताया कि दीपिका ने 10वीं में 97.4% अंक प्राप्त कर मेरिट में स्थान बनाया था। इसके बाद 12वीं में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 500 में से 499 अंक हासिल किए हैं। इस अवसर पर संरक्षक वेद प्रकाश, अध्यक्ष सूरजभान मेघवाल, सचिव भूपेन्द्र शेखपुर समेत अन्य मौजूद रहे।