Jio के MD बने आकाश अंबानी

नवभारतटाइम्स.कॉम

डिजिटल कंपनी जियो प्लैटफॉर्म्स ने आकाश अंबानी को अपना मैनेजिंग डायरेक्टर नियुक्त किया है। यह नियुक्ति कंपनी के आईपीओ से पहले हुई है। जियो प्लैटफॉर्म्स जल्द ही अपने आईपीओ के लिए ड्राफ्ट पेपर दाखिल करेगी। आकाश अंबानी पहले से ही जियो की टेलिकॉम शाखा से जुड़े हैं और चेयरमैन भी रह चुके हैं।

Jio के MD बने आकाश अंबानी

पीटीआई, नई दिल्ली: डिजिटल सर्विसेज कंपनी जियो प्लैटफॉर्म्स ने अपने IPO से पहले आकाश अंबानी को कंपनी का मैनेजिंग डायरेक्टर ( MD ) नियुक्त किया है। एक रेगुलेटरी फाइलिंग से यह जानकारी मिली है। उम्मीद की जा रही है कि जियो प्लैटफॉर्म्स मई के आखिर या जून तक अपने आईपीओ (पब्लिक इश्यू) के लिए ड्राफ्ट पेपर्स दाखिल कर देगी। 7 मई की फाइलिंग के मुताबिक, आकाश एम. अंबानी को 9 अप्रैल, 2026 से 5 साल के लिए कंपनी का मैनेजिंग डायरेक्टर नियुक्त किया गया है। आकाश अक्टूबर 2014 से जियो की टेलिकॉम शाखा रिलायंस जियो इंफोकॉम (RJIL) के बोर्ड में शामिल हैं। इसके बाद, जून 2022 में उन्हें रिलायंस जियो (RJIL) का चेयरमैन बनाया गया था।