n मुंबई: आयकर विभाग के प्रधान आयुक्त-5 (PCIT), मुंबई की ओर से नए आयकर अधिनियम 2025 और आयकर नियम 2026 के प्रावधानों को लेकर एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रधान आयकर आयुक्त-4 निरुपमा कोटरू मौजूद रहीं, जबकि प्रधान आयकर आयुक्त-5 मोनिका खरे और होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष जिमी शॉ ने भी विशेष रूप से शिरकत की। होटल और रेस्टोरेंट उद्योग से जुड़े करदाताओं को संबोधित करते हुए वरिष्ठ अधिकारियों ने नए कानून की सरल भाषा और इसकी सुव्यवस्थित संरचना पर विस्तार से जानकारी दी।



