--- 200 पेज 4

Contributed byNeeraj.Tiwari@timesofindia.com|नवभारतटाइम्स.कॉम

मुंबई महापौर रितु तावडे का सीट बेल्ट के बिना कार में यात्रा करते हुए वीडियो वायरल हुआ है। विरोधी दल नेता किशोरी पेडणेकर ने इस पर सवाल उठाए हैं। महापौर ने ऊर्जा बचत के लिए एक वीडियो साझा किया था। ट्रैफिक नियमों के अनुसार, कार में सीट बेल्ट लगाना अनिवार्य है। नियम तोड़ने पर जुर्माना लग सकता है।

mumbai mayors car journey without seat belt sharp jibe from kishori pednekar

Neeraj.Tiwari@timesofindia.com

n मुंबई : मुंबई महापौर का कार में बिना सीट बेल्ट लगाए यात्रा करने का विडियो सामने आने से BMC में राजनीतिक गर्मी बढ़ गई है। मेयर रितु तावडे पर निशाना साधते हुए विरोधी दल नेता किशोरी पेडणेकर ने कहा कि दूसरों को कानून सिखाना आसान होता है, लेकिन पहले खुद कानून का पालन करना आना चाहिए। इस मामले में महापौर की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली।

दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से पेट्रोल और ईंधन का कम इस्तेमाल करने की अपील की थी। इसी के तहत मुंबई महापौर रितु तावडे ने इंस्टाग्राम पर एक विडियो साझा किया, जिसमें वह बता रही हैं कि गाड़ी की स्पीड 40 से 60 किमी प्रति घंटा रखने से ऊर्जा की बचत होती है। विडियो में उन्होंने इलेक्ट्रिक व्हीकल के इस्तेमाल की भी बात कही।

विडियो सामने आने के बाद किशोरी पेडणेकर ने कहा कि ऊर्जा बचत अच्छी पहल है, लेकिन ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन गलत है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी दुपहिया वाहन से यात्रा की थी, लेकिन हेलमेट पहनकर नियमों का पालन किया था।मुंबई ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, कार में आगे बैठने वाले ड्राइवर और पैसेंजर के लिए सीट बेल्ट लगाना अनिवार्य है। नियम तोड़ने पर 1000 रुपये तक जुर्माना लगाया जा सकता है।