गोल्ड इंपोर्ट पर केंद्र ने बढ़ाई सख्ती

नवभारत टाइम्स

केंद्र सरकार ने सोने के आयात पर सख्ती बढ़ा दी है। जूलरी एक्सपोर्ट के लिए ड्यूटी फ्री इंपोर्ट की अडवांस ऑथराइजेशन स्कीम के तहत अब अधिकतम 100 किलोग्राम सोना ही आयात किया जा सकेगा। यह पहली बार है जब इस स्कीम में आयात की सीमा तय की गई है।

new strictness by center on gold import 100 kg limit 50 export condition

NBT रिपोर्ट, नई दिल्ली: सरकार ने गुरुवार को जारी एक नोटिफिकेशन में कहा कि जूलरी एक्सपोर्ट के लिए ड्यूटी फ्री इंपोर्ट की अडवांस ऑथराइजेशन स्कीम के तहत अधिकतम 100 किलोग्राम सोना आयात किया जा सकेगा। इसमें इस स्कीम के तहत पहले से आयात किए गए सोने की कम से कम 50% मात्रा से बनी चीजें निर्यात करने की शर्त भी रखी गई है। अभी तक इस स्कीम में इंपोर्ट की कोई सीमा नहीं थी। पहली बार आवेदन करने वालों की मैन्युफैक्चरिंग यूनिट की जांच कर देखा जाएगा कि उनकी कितनी उत्पादन क्षमता है। इस तरह का गोल्ड इंपोर्ट लाइसेंस रखने वालों को हर पखवाड़े रिपोर्ट जमा करनी होगी।