n NBT न्यूज, रेवाड़ी: हरियाणा बोर्ड के 10वीं के परिणाम में गांव सीहा स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के 20 बच्चों ने मेरिट सूची में नाम दर्ज कराया है। छात्रा पूनम (470), दीपिका (467) और अक्षरा (465) अंक लेकर स्कूल टॉपर रहीं। इनके अलावा जेसिका, मीनाक्षी, वर्षा, बबीता, पंकज, साक्षी, कोमल, महक, दीपांशु, सुमन, मुस्कान, रजनी, प्रीति, नेहा, ज्योति, प्रशांत तथा अनुज ने मेरिट हासिल की। प्राचार्य सत्यवीर नाहड़िया ने कहा कि 20 मई को प्रतिभा प्रोत्साहन एवं सम्मान समारोह आयोजित कर सभी मेधावियों व शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा।



