नोटिस के बाद स्टेडियम में सफाई का काम शुरू

नवभारतटाइम्स.कॉम

राजा नाहर सिंह क्रिकेट स्टेडियम में सफाई का काम शुरू हो गया है। कंस्ट्रक्शन कंपनी को निर्माण कार्य जल्द शुरू करने की अंतिम चेतावनी दी गई है। निगम अधिकारी जल्द ही स्टेडियम का निरीक्षण करेंगे। स्टेडियम का जीर्णोद्धार दो चरणों में पूरा होना है। कंपनी को इससे पहले काम शुरू करना होगा।

after notice cleaning work starts at raja nahar singh stadium slow pace on construction work

n NBT न्यूज, फरीदाबाद : नोटिस देने के बाद कंस्ट्रक्शन कंपनी ने राजा नाहर सिंह क्रिकेट स्टेडियम में साफ सफाई का काम शुरू कर दिया है, लेकिन निर्माण कार्य अब तक शुरू नहीं हो पाया। ऐसे में स्टेडियम का काम धीमी गति से चल रहा है। ढुलमुल रवैये के चलते नगर निगम अधिकारियों ने सख्त रुख अपनाया। निगम ने स्टेडियम का निर्माण कार्य देख रही रंजीत बिल्डकान लिमिटेड को नोटिस जारी कर अंतिम चेतावनी दी। एजेंसी से कहा गया है कि वह आने वाले दिनों में स्टेडियम में ग्राउंड तैयार करने का काम शुरू करे। शहरी स्थानीय निकाय के अधिकारी जल्द ही स्टेडियम का निरीक्षण करने वाले हैं। ऐसे में कंपनी को इससे पहले काम शुरू करना होगा।

निगम अधिकारियों के अनुसार, स्टेडियम का काम दो चरणों मे पूरा होना है। स्टेडियम में अंतिम सेलेब्रेटी मुकाबला 2015 में कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने करवाया था। 2016 में तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने इस स्टेडियम के जीर्णोद्धार की घोषणा की थी। निगम के ईएक्सईएन महेंद्र सिंह ने बताया कि कंस्ट्रक्शन कंपनी ने साफ सफाई का काम शुरू कर दिया है। इस काम में तेजी लाई जाएगी।