पिलर तोड़ते समय गिरी बंद पड़ी कैंटीन की छत

नवभारतटाइम्स.कॉम

लखनऊ जंक्शन पर एक बड़ा हादसा हुआ। बंद पड़ी कैंटीन की छत पिलर तोड़ते समय गिर गई। गनीमत रही कि कुछ देर पहले ही श्रमिक दूसरी जगह चले गए थे। इस घटना से यात्रियों को परेशानी हुई। सुरक्षा के चलते प्रतीक्षालयों को बंद कर दिया गया है। यात्रियों के बैठने की व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।

canteen roof collapses at lucknow junction chaos among passengers

nNBT रिपोर्ट, लखनऊ : लखनऊ जंक्शन पर गुरुवार को सर्कुलेटिंग एरिया के बगल में बंद पड़ी कैंटीन की दीवार तोड़ी जा रही थी। पिलर तोड़ते समय पूरी छत ढह गई। जिस स्थान पर छत गिरी, उसके ठीक बगल के वेटिंग रूम में भूतल पर 90 और प्रथम तल लगभग 110 यात्री बैठे थे। कार्यस्थल से कुछ देर पहले ही 10 श्रमिक दूसरी जगह शिफ्ट किए गए थे। आरोप है यह बिना अनुमति के काम चल रहा था। सूत्रों के मुताबिक रेलवे अधिकारी खुद को बचाने के लिए गेंद रेल भूमि विकास प्राधिकरण (आरएलडीए) और आइआरसीटीसी के पाले में डालते रहे। देर शाम तक कोई भी वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर ही नहीं पहुंचा। वहीं, सुरक्षा को देखते हुए तीनों प्रतीक्षालयों से यात्रियों को निकालकर उसे बंद कर दिया गया है। अब यात्रियों के बैठने के लिए कोई स्थान नहीं बचा है।

घटना शाम 3:40 बजे की है। लखनऊ जंक्शन में आइआरसीटीसी की रेल आहार कैंटीन थी। आइआरसीटीसी ने कैंटीन को बंद कर रेलवे को दो माह पहले सौंप दिया था। कैंटीन के ठीक बगल में वेटिंग रूम है। इसी हिस्से को विस्तार देने के लिए बंद पड़ी कैंटीन के पिछले हिस्से की दीवार तोड़ने का काम पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल ने ठेकेदार को दिया था।