फ्लाईओवर के नीचे से हटाया अतिक्रमण

नवभारतटाइम्स.कॉम

फरीदाबाद के बल्लभगढ़ में गुरुवार को एक बड़ी कार्रवाई हुई। एनएचएआई की टीम ने बस अड्डे के सामने फ्लाईओवर के नीचे से 25 से अधिक रेहड़ियों को हटाया। यह अतिक्रमण सर्विस रोड पर जाम का कारण बन रहा था। लोगों को हो रही परेशानी को देखते हुए यह कदम उठाया गया।

encroachment removed from under ballabgarh flyover relief from traffic jams

n NBT न्यूज, फरीदाबाद : बल्लभगढ़ में गुरुवार को बस अड्डे के सामने फ्लाईओवर के नीचे अतिक्रमण हटाया गया। एनएचएआई की रूट पेट्रोलिंग टीम ने सर्विस रोड से 25 से अधिक रेहड़ियों को सर्विस रोड व फ्लाईओवर के नीचे से हटाया।

बल्लभगढ़ बस अड्डे के सामने फ्लाईओवर के नीचे बनी सर्विस रोड काफी व्यस्त रहती है। इस जगह कई मुख्य रास्ते आकर सर्विस रोड से जुड़ते हैं और बस अड्डा व मेट्रो स्टेशन होने के कारण लोगों का आना-जाना भी यहां पर काफी अधिक रहता है। इसलिए सर्विस रोड पर काफी अधिक मूवमेंट रहती है। इस जगह पर अक्सर रेहड़ी-पटरी वाले कब्जा जमा लेते हैं। फल-सब्जियों के साथ अन्य सामान बेचने वाले लोगों का यहां जमावड़ा रहता है। फ्लाईओवर के नीचे सर्विस रोड के साथ खाली जगह पर रेहड़ी लगा लेते हैं। लोग इनसे सामान लेने के लिए रुकते हैं, जिससे सर्विस रोड पर जाम की स्थिति बन जाती है और लोगों को परेशानी होती है। यहां पर अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दी गई, लेकिन लोग फिर रेहड़ी लगा लेते हैं। गुरुवार को एनएचएआई की टीम ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की।