अयोध्या: ~4 करोड़ से बनेगा एनिमल क्रेमिटोरियम सेंटर

नवभारतटाइम्स.कॉम

अयोध्या में पशुओं के अंतिम संस्कार के लिए एक हाईटेक एनिमल क्रेमिटोरियम सेंटर बन रहा है। यह स्मार्ट सिटी योजना का हिस्सा है और इसमें 4 करोड़ रुपये खर्च होंगे। यह सेंटर शहर की स्वच्छता और पर्यावरण को बेहतर बनाने में मदद करेगा। इसमें आधुनिक इलेक्ट्रिक क्रेमेटर और प्रदूषण नियंत्रण उपकरण लगाए जाएंगे।

high tech animal crematorium center worth 4 crore to be built in ayodhya will help in citys cleanliness and environmental protection

nNBT न्यूज, अयोध्या : स्मार्ट सिटी योजना के तहत बैसिंह स्थित कान्हा गोशाला में आधुनिक एनिमल क्रेमिटोरियम सेंटर बनवाया जा रहा है। 4 करोड़ रुपये से बन रहे हाईटेक सेंटर से पशुओं का अंतिम संस्कार होगा, जो शहर की स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण में मददगार साबित होगा। नगर आयुक्त जयेंद्र कुमार के अनुसार सेंटर में अत्याधुनिक इलेक्ट्रिक क्रेमेटर, ऑटोमेटेड सिस्टम, वेंटिलेशन प्लांट और प्रदूषण नियंत्रण उपकरण लगाए जा रहे हैं।

‘समय से पूरे हों ग्रीन गैस से जुड़े काम’: ग्रीन गैस परियोजना को लेकर गुरुवार को कमिश्नर कार्यालय में समीक्षा बैइक हुई। इसमें कमिश्नर राजेश कुमार ने योजना के तहत चल रहे कामों को समय से पूरा करने के निर्देश दिए। लाइन बिछाने, कनेक्शन, सुरक्षा आदि को लेकर भी निर्देश दिए गए। इस मौके पर डीएम शशांक त्रिपाठी, उप निदेशक पर्यटन सहित कार्यदायी संस्था के अधिकारी मौजूद रहे।