सभी विश्वविद्यालयों में करवाएं मां-बेटी सम्मेलन : आनंदीबेन

नवभारतटाइम्स.कॉम

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने सभी विश्वविद्यालयों में मां-बेटी सम्मेलन कराने का निर्देश दिया है। इससे पारिवारिक और सामाजिक मूल्यों को बढ़ावा मिलेगा। विद्यार्थियों को वृद्धाश्रमों का भ्रमण कराने जैसे सामाजिक जागरूकता कार्यक्रमों को भी प्रोत्साहित किया जाएगा।

mother daughter conferences in all universities anandiben patel

n NBT रिपोर्ट, लखनऊ : राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कहा है कि सभी विश्वविद्यालयों में मां-बेटी सम्मेलन आयोजित किया जाए। ऐसे कार्यक्रमों से पारिवारिक एवं सामाजिक मूल्यों को सुदृढ़ करने में सहायता मिलेगी। विद्यार्थियों को वृद्धाश्रमों का भ्रमण करवाने जैसे सामाजिक जागरूकता कार्यक्रमों को भी प्रोत्साहित करने की जरूरत है।

राज्यपाल ने गुरुवार को राजभवन में आयोजित मदन मोहन मालवीय टेक्निकल यूनिवर्सिटी की समीक्षा बैठक के दौरान यह निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बाल गृहों में रह रहे बच्चों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए विवि को सामाजिक सहभागिता बढाएं।

हॉस्टल में नशे पर सख्ती से नियंत्रण करें : आनंदीबेन ने कहा कि स्टूडेंट्स की गतिविधियों एवं व्यवहार पर निगरानी रखें और अभिभावकों को भी समय-समय पर इसकी जानकारी दें। हास्टल में रहने वाले स्टूडेंट्स के साथ नियमित संवाद हो। लड़कियों के स्वास्थ्य परीक्षण, स्वच्छता एवं सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिए जाने की जरूरत है। हॉस्टल से बाहर से भोजन मंगाने पर रोक लगाएं। वहीं, नशीले पदार्थाें के उपयोग व पहुंच पर भी सख्ती से नियंत्रण रखा जाए।