मुस्कान गुप्ता ने CBSE 12वीं में पाए 99.6% अंक

नवभारतटाइम्स.कॉम

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 12वीं का परिणाम जारी किया। सलवान पब्लिक स्कूल की छात्रा मुस्कान गुप्ता ने 99.6 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। उन्होंने सेल्फ स्टडी से यह सफलता पाई। स्कूल का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। महिका जैन ने 99, वैभव दत्ता ने 98.6 और गौरिका भटनागर ने 98 प्रतिशत अंक हासिल किए।

muskan gupta creates history by scoring 996 in cbse 12th brings laurels to salwan public school

n NBT न्यूज, गुड़गांव : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने बुधवार को 12वीं परीक्षा का परिणाम घोषित किया। जिसमें शहर के सेक्टर-15 पार्ट-2 स्थित सलवान पब्लिक स्कूल की छात्रा मुस्कान गुप्ता ने 99.6 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। उनकी इस उपलब्धि से स्कूल में खुशी और गर्व का माहौल है। मेडिकल स्ट्रीम की छात्रा मुस्कान ने बताया कि उन्होंने सेल्फ स्टडी के दम पर यह सफलता पाई है। उन्होंने बोर्ड परीक्षा के लिए नियमित रूप से स्टडी की। स्कूल से आने के बाद रिवीजन करना और खुद के नोट्स बनाना उनके डेली रूटीन में शामिल था। शिक्षकों के अनुसार, मुस्कान ने कड़ी मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास के दम पर यह ऐतिहासिक सफलता हासिल की। स्कूल की कार्यवाहक प्रिंसिपल डॉ. सुनीता जाखड़ ने बताया कि स्कूल का परीक्षा परिणाम 100 प्रतिशत रहा है। नॉन मेडिकल की छात्रा महिका जैन ने भी 99 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। वहीं, ह्यूमैनिटीज के वैभव दत्ता ने 98.6 और कॉमर्स की छात्रा गौरिका भटनागर ने 98 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं।