पानी के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे

नवभारतटाइम्स.कॉम

गुड़गांव के घंघोला क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग ने स्वच्छता अभियान चलाया। गर्मी और बीमारियों के खतरे को देखते हुए पानी के सैंपल जांच के लिए भेजे गए। हैंडपंप और सप्लाई के पानी की शुद्धता परखी जा रही है। गंदगी मिलने पर तत्काल सफाई के निर्देश दिए गए।

risk of diseases in summer health department took water samples for testing also conducted cleanliness drive

n NBT न्यूज, गुड़गांव : शहर में बढ़ती गर्मी और बीमारियों की आशंका को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सीएचसी घंघोला क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने अलग-अलग स्थानों से पानी के नमूने लेकर उन्हें जांच के लिए लैब भेजा है, जिससे पानी की गुणवत्ता और शुद्धता की जांच की जा सके। इसके साथ ही आसपास सफाई व्यवस्था का भी निरीक्षण किया। जहां गंदगी मिली, वहां सफाई के निर्देश दिए गए हैं।

घंघोला में पानी की सप्लाई के साथ ही हैंडपंप का भी पानी इस्तेमाल किया जाता है। ऐसे में कहीं लोग दूषित पानी तो इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं, इसकी जांच के लिए पानी के सैंपल लिए गए। टीम को निरीक्षण के दौरान कई स्थानों पर गंदगी दिखी। इस पर विभाग की टीम ने संबंधित कर्मचारियों और लोगों को तुरंत सफाई करवाने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने कहा कि जल जनित बीमारियों की रोकथाम के लिए साफ पानी और स्वच्छ वातावरण बेहद जरूरी है। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से आसपास सफाई बनाए रखने, पानी को ढक कर रखने और गंदगी जमा न होने देने की अपील की।