नशीली दवा सप्लाई में दो युवक गिरफ्तार

नवभारतटाइम्स.कॉम

गुड़गांव में नशीली दवाओं की सप्लाई के मामले में दो युवकों मोहित रोहिल्ला और हिमांशु गुप्ता को गिरफ्तार किया गया है। इससे पहले ओम मेडिकल स्टोर से भी भारी मात्रा में नशीली दवाएं और एमटीपी किट बरामद हुई थी। मोहित ने ही दीपक को दवाओं की सप्लाई की थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

two youths arrested in narcotic drug supply om medical store operator already caught

n NBT रिपोर्ट, गुड़गांव : बिना लाइसेंस प्रतिबंधित और नशीली दवाएं बेचने व रखने के मामले में एंटी नारकोटिक्क्स सेल सिकंदरपुर की टीम ने दो आरोपियों को अरेस्ट किया है। आरोपी मोहित रोहिल्ला व हिमांशु गुप्ता हैं।

27 अप्रैल को क्राइम ब्रांच सिकंदरपुर एवं ड्रग कंट्रोल विभाग की टीम ने झाड़सा चौक स्थित ओम मेडिकल स्टोर पर छापेमारी कर स्टोर संचालक दीपक को काबू किया था। दुकान और कार से भारी मात्रा में नशीली दवाएं और एमटीपी किट मिली थी। जिसके बाद स्टोर को सील कर दिया गया। जांच को आगे बढ़ाते हुए एंटी नारकोटिक सेल सिकंदरपुर की टीम ने बुधवार को इस मामले में दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया। दवाओं की सप्लाई मोहित ने दीपक को की थी।