n NBT रिपोर्ट, लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। मंत्रिमंडल विस्तार के बाद हुई इस मुलाकात से सियासी चर्चाएं तेज हो गई हैं। माना जा रहा है कि उन्होंने मंत्रिमंडल और विभागों के बंटवारे पर चर्चा की। यह भी चर्चा है कि विधान सभा चुनाव 2027 की तैयारियों के साथ ही सरकार के कामकाज और भाजपा के नई कार्यकारिणी सहित कई मुद्दों पर भी बात हुई।



